Breaking News
Home / BREAKING NEWS / करनैलगंज में गायत्री महायज्ञ का शुभारम्भ, भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई

करनैलगंज में गायत्री महायज्ञ का शुभारम्भ, भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई


करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुंडेरवा के मजरा भकला में शनिवार से आयोजित होने वाले गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा के दिव्य आयोजन को लेकर गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।

जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में संपन्न हो रहा है।

उन्होंने बताया कि शनिवार शाम 6 बजे से 9 बजे तक गायत्री परिवार के आचार्यों द्वारा संगीतमय कथा का आयोजन किया जाएगा। वहीं रविवार सुबह 8 बजे से यज्ञ और शाम 6 बजे से दीप महायज्ञ का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा।

कलश यात्रा में पारसनाथ तिवारी, ज्ञान प्रकाश सिंह, ठाकुर प्रसाद तिवारी, राकेश सिंह, अजय द्विवेदी, आदर्श मिश्र, अभिषेक सिंह, संतराम सिंह, सुशीला और आरती सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

About One India 24 Live

Check Also

दलित मुद्दों पर कांग्रेस का जोर, अजय राय का बसपा पर निशाना

🔊 पोस्ट को सुनें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बसपा प्रमुख मायावती पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *