Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा- दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर—कार्रवाई को लेकर उठे सवाल

गोण्डा- दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर—कार्रवाई को लेकर उठे सवाल


: गोण्डा के कर्नलगंज क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, बालूगंज निवासी गुड्डू को रास्ते में रोककर इब्ने हसन और उसके साथियों ने लोहे की रॉड, हॉकी और पाइप से बेरहमी से पीटा। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और यह सवाल उठ रहा है कि क्या आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

About One India 24 Live

Check Also

श्रावस्ती: गौ संरक्षण व जनसमस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, समाधान की उठाई मांग

🔊 पोस्ट को सुनें श्रावस्ती के जमुनहा तहसील में भारतीय हिन्दू परिषद गौ रक्षा दल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *