Breaking News
Home / BREAKING NEWS / वाराणसी: काशी विश्वनाथ धाम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का दर्शन-पूजन, सीएम योगी रहे मौजूद

वाराणसी: काशी विश्वनाथ धाम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का दर्शन-पूजन, सीएम योगी रहे मौजूद


वाराणसी: वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में विधिवत दर्शन-पूजन किया।

उन्होंने गर्भगृह में षोडषोपचार विधि से पूजा-अर्चना की और बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भी अवलोकन किया और वहां की व्यवस्थाओं की सराहना की।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रही।

About One India 24 Live

Check Also

श्रावस्ती: गौ संरक्षण व जनसमस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, समाधान की उठाई मांग

🔊 पोस्ट को सुनें श्रावस्ती के जमुनहा तहसील में भारतीय हिन्दू परिषद गौ रक्षा दल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *