Breaking News
Home / BREAKING NEWS / पुतला दहन के विरोध में सपा अधिवक्ता सड़कों पर, डीएम को सौंपा ज्ञापन

पुतला दहन के विरोध में सपा अधिवक्ता सड़कों पर, डीएम को सौंपा ज्ञापन


कन्नौज: कन्नौज में समाजवादी पार्टी (सपा) अधिवक्ता सभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। मामला सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंके जाने के विरोध से जुड़ा है।

कन्नौज मुख्यालय पर सपा नेताओं और अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ता “अखिलेश यादव जिंदाबाद” के नारे लगाते नजर आए। प्रदर्शन के बाद सपा अधिवक्ता सभा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

अधिवक्ता सभा के नेताओं ने आरोप लगाया कि छिबरामऊ की विधायिका द्वारा उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद का पुतला फूंका गया, जो निंदनीय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संबंधित विधायिका पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे गली-गली और चौराहों पर उनका पुतला दहन करेंगे।

सपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About One India 24 Live

Check Also

श्रावस्ती: गौ संरक्षण व जनसमस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, समाधान की उठाई मांग

🔊 पोस्ट को सुनें श्रावस्ती के जमुनहा तहसील में भारतीय हिन्दू परिषद गौ रक्षा दल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *