Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज – प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन।

कन्नौज – प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन।


* मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता सभी केंद्रों पर पहुंच मेले का लिया जायजा।

* मेले में आने वाले मरीजों को निःशुल्क जाँच व उपचार की सुविधा प्रदान की गई।

रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज
कन्नौज अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण,उ.प्र.लखनऊ के शासनादेश के अनुपालन में जनपद के समस्त 32 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं 4 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का सफल आयोजन किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता के निर्देशन में नोडल अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार शुक्ला (उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी) सहित निरीक्षणकर्ता अधिकारियों/कर्मचारियों ने विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेले में आने वाले मरीजों को निःशुल्क जाँच व उपचार की सुविधा प्रदान की गई। साथ ही बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, परिवार कल्याण सेवाएँ, हेपेटाइटिस ‘बी’ एवं ‘सी’ की जाँच, टीबी संभावित रोगियों की स्क्रीनिंग, नेत्र परीक्षण तथा आयुष्मान योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाए जाने की सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं।

मेले में आज कुल 1407 मरीजों (635 पुरुष, 567 महिलाएँ एवं 205 बच्चे) को लाभान्वित किया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत 64 गोल्डन कार्ड बनाकर वितरित किए गए। प्रत्येक केन्द्र पर चिकित्सकों के साथ पैरामेडिकल कर्मियों की सक्रिय उपस्थिति रही,जिससे मरीजों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त हुईं।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा-1615 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, नवाबगंज पुलिस की कार्रवाई

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा- थाना नवाबगंज पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *