दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले से कांग्रेस के विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। यह कार्रवाई दिल्ली की अदालत द्वारा 27 साल पुराने एफडी हेराफेरी मामले में उन्हें तीन साल की सजा सुनाए जाने के बाद हुई।
अदालत ने सुबह 11 बजे अपना फैसला सुनाया और दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर आदेश सार्वजनिक किया गया। इसके बाद देर रात लगभग 10 बजकर 30 मिनट पर विधानसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता समाप्त करने का आदेश जारी किया।
इस दौरान विधानसभा सचिवालय में भी हलचल देखने को मिली। प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा आदेश तैयार करवा रहे थे, तभी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतु पटवारी वहां पहुंचे। उन्होंने देर रात विधानसभा खुलने पर सवाल उठाया, लेकिन प्रमुख सचिव बिना कोई जवाब दिए वहां से चले गए।
इस घटना से विधानसभा और राजनीतिक दलों में देर रात तक चर्चाओं का माहौल बना रहा।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar