Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Bahraich,News;- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया समावेशी शिक्षा का प्रशिक्षण

Bahraich,News;- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया समावेशी शिक्षा का प्रशिक्षण


Bahraich:पयागपुर– जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी डाली मिश्रा तथा मुख्य बाल विकास परियोजना अधिकारी विमला देवी के निर्देशन में ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन हो गया कार्यक्रम का आयोजन स्पेशल टीचर राजेश कुमार पटेल तथा आरती सिंह ने किया तथा कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार मिश्र ने दियाl
खंड शिक्षा अधिकारी डाली मिश्रा ने बताया कि विकास क्षेत्र की 50 कार्यकत्रियों को तीन दिवसीय समावेशी शिक्षा का प्रशिक्षण दिया गया है जिसमें दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग तथा उनकी पहचान व उनका चिकित्सक की देखरेख में मदद करना इसके साथ ही साथ अपने केंद्र पर शिक्षा देने के बारे में विस्तार रूप से प्रशिक्षित किया गया है अब यह सभी कार्यकत्रियां अपने केंद्र पर जाकर के बच्चों का स्क्रीनिंग करेंगी तथा उन्हें यथोचित उनकी मदद करेंगी और अपने केंद्र पर शिक्षण व्यवस्था भी करेंगी l प्रशिक्षण के अंत में स्पेशल टीचर राजेश कुमार पटेल तथा आरती सिंह, मुख्य सेविका सपना मौर्या कार्यालय सहायक सुनील त्रिपाठी, प्रभुदयाल मिश्र, लिपिक राजेंद्र चक्रवर्ती, आशीष सिंह,रोहित शुक्ला, पंकज तिवारी, ने समावेशी शिक्षा का माड्यूल वितरित किया l प्रशिक्षण कार्यक्रम मे मृणालिनी शुक्ला,आशा त्रिपाठी, उषा पाण्डेय, कमलेश कुमारी वर्मा, रीना, मीना, पुष्पा, ममता, पूनम सिंह आदि कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया l

About One India 24 Live

Check Also

लखनऊ में टोल घोटाले का बड़ा खुलासा, 900 ट्रकों के नंबर फर्जी

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ में टोल घोटाले का बड़ा खुलासा, 900 ट्रकों के नंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *