Breaking News
Home / BREAKING NEWS / श्रावस्ती- महामाया राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का भव्य समापन, मृकुण्ड देव व सन्ध्या पाण्डेय बने चैम्पियन

श्रावस्ती- महामाया राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का भव्य समापन, मृकुण्ड देव व सन्ध्या पाण्डेय बने चैम्पियन


रिपोर्ट- के.के. गुप्ता (वरिष्ठ संवाददाता)
श्रावस्ती,।

महामाया राजकीय महाविद्यालय, श्रावस्ती में 26 फरवरी 2026 को अपराह्न 2 बजे वार्षिक क्रीड़ा समारोह का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. माजिद हुसैन, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, गैसड़ी तथा श्री भानु प्रकाश जी रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र एवं बैज लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर छात्राओं ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

1600 मीटर बालक वर्ग दौड़ में मृकुण्ड देव प्रथम, अभिषेक मणि त्रिपाठी द्वितीय एवं सर्वजीत तृतीय रहे।
ऊंची कूद (बालक वर्ग) में विपिन यादव प्रथम, अंकित मौर्य द्वितीय व आकाश वर्मा तृतीय रहे।
ऊंची कूद (बालिका वर्ग) में शालिनी शुक्ला प्रथम, ऊषा शुक्ला द्वितीय व संध्या पाण्डेय तृतीय रहीं।
400 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में संध्या पाण्डेय प्रथम, मानसी शुक्ला द्वितीय व लक्ष्मी शुक्ला तृतीय रहीं।
लंबी कूद (बालिका वर्ग) में आरती चौधरी प्रथम, संध्या पाण्डेय द्वितीय व ऊषा शुक्ला तृतीय रहीं।
लंबी कूद (बालक वर्ग) में आनंद तिवारी प्रथम, सर्वजीत चौहान द्वितीय व दिवाकर द्विवेदी तृतीय रहे।

समग्र प्रदर्शन के आधार पर मृकुण्ड देव (बालक वर्ग) एवं संध्या पाण्डेय (बालिका वर्ग) को चैम्पियन घोषित किया गया।

इसके अतिरिक्त निबंध, स्लोगन, वाद-विवाद, पेंटिंग व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पत्रकार श्री शिवकुमार पाठक, श्री राजेश पाण्डेय, डॉ. एसपी सिंह परिहार एवं श्री के.के. गुप्ता को शाल, डायरी व कलम देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. नीलम चौरसिया, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. संतोष यादव, श्री सर्वजीत कैराती, डॉ. श्याम नारायण वर्मा, समाजसेविका श्रीमती अर्चना बाजपेयी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संयोजन क्रीड़ा प्रभारी डॉ. उपेन्द्र कुमार सोनी ने किया, संचालन डॉ. आशुतोष मिश्र ने किया तथा खेलों का दायित्व डॉ. सत्य प्रकाश वर्मा ने निभाया।

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

About One India 24 Live

Check Also

लखनऊ में टोल घोटाले का बड़ा खुलासा, 900 ट्रकों के नंबर फर्जी

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ में टोल घोटाले का बड़ा खुलासा, 900 ट्रकों के नंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *