Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- सपा की रोजा इफ्तार पार्टी में दिखा भाईचारा, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी रहे मुख्य अतिथि

कन्नौज- सपा की रोजा इफ्तार पार्टी में दिखा भाईचारा, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी रहे मुख्य अतिथि


स्थान: कन्नौज
रिपोर्टर: अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज:
समाजवादी पार्टी द्वारा आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कन्नौज में एक भव्य रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

इस इफ्तार पार्टी में मुख्य अतिथि के रूप में सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी पहुंचे। कार्यक्रम से पहले वह अपने करीबी मित्र और वरिष्ठ सपा नेता रिंकू सिद्दीकी की बोर्डिंग ग्राउंड स्थित इत्र की दुकान पर पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच मुलाकात और बातचीत हुई।

इस दौरान रिंकू सिद्दीकी ने पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को विभिन्न प्रकार के इत्र भेंट किए। दोनों नेताओं के बीच आगामी 2027 के चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।

कुछ समय रुकने के बाद पूर्व विधायक इरफान सोलंकी अन्य सपा नेताओं के साथ बाबा हाजी शरीफ ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्होंने रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होकर लोगों से मुलाकात की और सौहार्द का संदेश दिया।

About One India 24 Live

Check Also

लखनऊ में टोल घोटाले का बड़ा खुलासा, 900 ट्रकों के नंबर फर्जी

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ में टोल घोटाले का बड़ा खुलासा, 900 ट्रकों के नंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *