Breaking News
Home / BREAKING NEWS / लखीमपुर–बेहजम मार्ग पर विकास के नए आयाम गढ़ते हुए अब “कस्ता” ने अपना नाम बदलकर “कस्बा” रख लिया

लखीमपुर–बेहजम मार्ग पर विकास के नए आयाम गढ़ते हुए अब “कस्ता” ने अपना नाम बदलकर “कस्बा” रख लिया


लखीमपुर खीरी –

लखीमपुर–बेहजम मार्ग पर विकास के नए आयाम गढ़ते हुए अब “कस्ता” ने अपना नाम बदलकर “कस्बा” रख लिया है, अगर यकीन न हो तो बेहजम चौराहे के पास लगा माइलस्टोन देख लीजिए जहां साफ लिखा है “कस्बा 11 किमी”

अब स्थानीय लोग भी कंफ्यूजन में हैं कि यह नया “कस्बा” आखिर कहां बस गया, कुछ इसे प्रशासन की नई खोज मान रहे हैं तो कुछ इसे गूगल मैप से भी आगे की टेक्नोलॉजी बता रहे हैं

हैरानी की बात यह है कि यह कोई सुनसान जगह नहीं बल्कि मुख्य मार्ग है, जहां से रोज बड़े-बड़े नेता और अधिकारी गुजरते हैं, लेकिन लगता है नजरें सिर्फ गाड़ियों तक सीमित रह गईं

व्यंग्य यह है कि जहां बड़े-बड़े शिलान्यास पत्थरों पर नाम चमकते हैं, वहीं एक साधारण माइलस्टोन पर “कस्ता” को “कस्बा” बना दिया गया और किसी को खबर तक नहीं लगी

फिलहाल “कस्बा” 11 किलोमीटर दूर है, लेकिन जिम्मेदारी कितनी दूर है, यह सवाल अब भी वहीं खड़ा है

About One India 24 Live

Check Also

लखनऊ में टोल घोटाले का बड़ा खुलासा, 900 ट्रकों के नंबर फर्जी

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ में टोल घोटाले का बड़ा खुलासा, 900 ट्रकों के नंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *