Breaking News
Home / BREAKING NEWS / प्रतापगढ़ में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: अंतरराज्यीय अपराधी ढेर, साथी गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: अंतरराज्यीय अपराधी ढेर, साथी गिरफ्तार


प्रतापगढ़ में थाना देल्हूपुर क्षेत्र के नरसिंहपुर नहर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे जांबाज दारोगा अतुल यादव और उनकी टीम ने एक अंतरराज्यीय बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया, जबकि उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार बदमाशों के कब्जे से अवैध .315 बोर तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस, ₹1730 नकद, एक एंड्रॉयड मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया गया है। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की Bajaj Pulsar बाइक भी जब्त की गई है।

मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की पहचान विपिन निषाद निवासी प्रयागराज के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ प्रतापगढ़, मिर्जापुर, भदोही और प्रयागराज में लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट, चोरी और एनडीपीएस समेत करीब 36 गंभीर मुकदमे दर्ज थे।

वहीं गिरफ्तार आरोपी राजू निषाद, थाना खीरी प्रयागराज का रहने वाला है, जो हाल ही में छुट्टा मांगने के बहाने ₹20,000 लेकर फरार हुआ था। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

About One India 24 Live

Check Also

उत्तर प्रदेश में चीनी मिल घोटाला—हाजी मोहम्मद इकबाल भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित, 1000 करोड़ की मिलें जब्त

🔊 पोस्ट को सुनें उत्तर प्रदेश में वर्षों पहले हुई चीनी मिलों की बिक्री अब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *