कन्नौज
रिपोर्ट- अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज पुलिस को मिली बड़ी सफलता अपहरणकर्ता मुठभेड़ में गिरफ्तार
* मामला गुरसहायगंज के गांव डुंडवा बुजुर्ग का है।
कन्नौज
एसओजी,सर्विलांस व थाना गुरसहायगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तीन वर्षीय बच्ची का अपहरण करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड में किया गिरफ्तार । कब्जे से एक अवैध तमंचा ,जिन्दा कारतूस बरामद ।
बताते चले कि दिनांक-1.4.2026 को वादी शाहिद अली उर्फ शानू पुत्र अंसार अली निवासी ग्राम डुंडवा बुजुर्ग थाना कोतवाली गुरसहायगंज जनपद कन्नौज की तीन वर्षीय पुत्री घर से बाहर खेलते समय गायब हो गई थी,जिसकी सूचना दर्ज कराई गई थी। तथा लडकी अना फातिमा जीवित अवस्था में गांव के बाहर HM डिग्री कॉलेज के पास एक बोरे में मिली थी जिसके चेहरे,आंख व हाथ पर चोटों के निशान थे तथा प्राथमिक तौर पर किसी प्रकार के sexual harrashment किया जाना नहीं पाया गया है। बच्ची की गंभीर हालत देख उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के मुल्जिम को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया। घटना स्थल के पास सीसीटीवी कैमरे व अन्य जानकारियों के आधार पर अभियुक्त की पहचान अकील पुत्र शरीफ उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम डुंडवा बुजुर्ग थाना कोतवाली गुरसहायगंज के रुप में हुई थी जिसकी तलाश की जा रही थी।
वही मुखबिर सूचना पर आज गुरुवार समय करीब 6:15 निकट डुंडवा बाईपास पर अभियुक्त अकील को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया गया। जिसके बांये पैर में गोली लगी है तथा जिसे इलाज हेतु जिला अस्पताल उच्चार के लिए भर्ती कराया गया ।
अभियुक्त अकील उपरोक्त के कब्ज़े से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

अकील उपरोक्त ने पूरी घटना को स्वीकार करते हुए बताया है कि वह बच्ची अपने घऱ के बाहर खेल रही थी जिसे वह गलत नीयत से गोद में उठाकर अपने घर ले गया था तथा उसे टॉफी- बिस्केट आदि खिलाया था । जब पुलिस सभी जगह तलाश कर रही थी तो वह डर गया था तो उसने बच्ची को बोरें छिपाकर HM डिग्री कॉलेज के पीछे डाल दिया था। अभियुक्त का मोबाइल देखने पर उसके द्वारा यूट्यूब पर पॉर्न वीडियो सर्च किया था।
प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की भुरी भूरी प्रशंसा की और सम्मानित किया।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar