Breaking News
Home / BREAKING NEWS / राजा रवि वर्मा की “यशोदा-कृष्ण” पेंटिंग ने तोड़ा रिकॉर्ड, ₹167.2 करोड़ में बिकी

राजा रवि वर्मा की “यशोदा-कृष्ण” पेंटिंग ने तोड़ा रिकॉर्ड, ₹167.2 करोड़ में बिकी


राजा रवि वर्मा की मशहूर पेंटिंग यशोदा-कृष्ण ने भारतीय कला बाजार में नया इतिहास रच दिया। मुंबई में आयोजित Saffronart की लाइव नीलामी में यह दुर्लभ पेंटिंग करीब ₹167.2 करोड़ में बिकी, जो अब तक की सबसे महंगी भारतीय पेंटिंग बन गई है।

इस 19वीं सदी की कृति को प्रसिद्ध उद्योगपति साइरस एस पूनावाला ने खरीदा। पेंटिंग में मां यशोदा और भगवान कृष्ण के स्नेहपूर्ण संबंध को बारीक कलाकारी, जीवंत भाव और पारंपरिक शैली में दर्शाया गया है।

नीलामी से पहले पेंटिंग की अनुमानित कीमत ₹80 से 120 करोड़ के बीच बताई गई थी, लेकिन बोली इससे कहीं अधिक बढ़ गई। इस नीलामी ने भारतीय कला बाजार के लिए एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है और कला प्रेमियों में उत्साह और चर्चा का कारण बन गया।

About One India 24 Live

Check Also

कन्नौज – डीएम ने छिबरामऊ 100 शैय्या अस्पताल का किया निरीक्षण

🔊 पोस्ट को सुनें * मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और मानक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *