Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा: कृपाशंकर पांडेय के बिहार सरकार में प्रशासनिक अधिकारी बनने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल

गोण्डा: कृपाशंकर पांडेय के बिहार सरकार में प्रशासनिक अधिकारी बनने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल


गोण्डा। तुर्क पुरवा मल्लापुर के निवासी कृपाशंकर पांडेय को न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में प्रशासनिक अधिकारी विधि के पद पर चयनित होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर फैल गई। उनके इस चयन पर विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र राव, प्रधानाचार्य सुनील कुमार तिवारी, और अन्य गणमान्य लोग उनके आवास पहुंचे और मिठाई खिलाकर माला पहनाकर स्वागत किया।

कृपाशंकर पांडेय की शिक्षा की यात्रा मल्लापुर हाई स्कूल और पार्वती देवी इंटर कॉलेज आर्यनगर से शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने बीए और एलएलबी की पढ़ाई बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पूरी की और एलएलएम की उपाधि इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त की।

उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बीरेंद्र कुमार राव, सुशील कुमार तिवारी, सतीश शुक्ला, संत ओंकारनाथ शुक्ला, वीरेंद्र कुमार तिवारी, भास्कर पांडेय, अजय पांडेय और मनोज पांडेय सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे और उन्हें बधाई दी।

About One India 24 Live

Check Also

कन्नौज – डीएम ने छिबरामऊ 100 शैय्या अस्पताल का किया निरीक्षण

🔊 पोस्ट को सुनें * मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और मानक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *