गोण्डा – जनपद गोण्डा में ई.एम.आर.आई. ग्रीन हेल्थ सर्विसेस द्वारा चलाई जा रही 102/108 एम्बुलेंस सेवा के प्रशिक्षित इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियनों (ईएमटी) को सीएमओ डॉक्टर सन्त लाल पटेल ने ईएमटी दिवस के अवसर पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले ईएमटी मिथलेश सिंह, राम किशन, संदीप शुक्ला, ओम प्रकाश सहित अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
सीएमओ ने सभी कर्मचारियों को बताया कि आप स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी हैं और अपना कार्य निस्वार्थ भाव से करते रहिए। इस अवसर पर एम्बुलेंस में रीजनल मैनेजर अजय सिंह, प्रोग्राम मैनेजर बृजेंद्र मिश्रा, जिला प्रभारी पवन पाण्डेय, जितेन्द्र पाण्डेय, दुर्गेश पाठक और हेल्पडेस्क हरेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar