नई दिल्ली से बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब सिर्फ कॉलिंग करने वाले मोबाइल ग्राहकों को महंगे डेटा प्लान लेने की मजबूरी नहीं होगी। टेलीकॉम नियामक ने कंपनियों को हर अवधि के लिए वॉइस और टेक्स्ट मैसेज वाले अलग-अलग प्लान उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया है।
इस संबंध में नियामक द्वारा एक कंसल्टेशन पेपर जारी किया गया है, जिसमें 28 अप्रैल तक सभी स्टेकहोल्डर्स से सुझाव मांगे गए हैं। प्रस्ताव के अनुसार, कंपनियों को एक महीने, तीन महीने, छह महीने और सालाना वैधता वाले वॉइस-ओनली प्लान लाने होंगे।
इन नए प्लान्स में केवल कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा होगी, जिससे उन ग्राहकों को फायदा मिलेगा जो इंटरनेट डेटा का उपयोग नहीं करते या बहुत कम करते हैं। माना जा रहा है कि ये वॉइस पैक प्लान, मौजूदा डेटा प्लान्स के मुकाबले काफी सस्ते होंगे।
यदि यह प्रस्ताव लागू होता है, तो करोड़ों मोबाइल यूजर्स को सीधा लाभ मिलेगा और उन्हें अपनी जरूरत के हिसाब से किफायती प्लान चुनने का विकल्प मिलेगा।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar