Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज – राज्य मंत्री कुलजीत सिंह मसर्स एम.एस. शीतगृह नसरापुर का औचक निरीक्षण किया।

कन्नौज – राज्य मंत्री कुलजीत सिंह मसर्स एम.एस. शीतगृह नसरापुर का औचक निरीक्षण किया।


राज्य मंत्री कुलजीत सिंह
मसर्स एम.एस. शीतगृह नसरापुर का औचक निरीक्षण किया।

रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज
कुलजीत सिंह राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ने आज मसर्स एम०एस० शीतगृह, नसरापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शीतगृह प्रबंधक मुजाहिद अली एवं सुनील कुमार ने शीतगृह की संचालन व्यवस्था, भंडारण क्षमता तथा सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी। मंत्री ने अग्निशमन उपकरणों, मशीन रूम, विद्युत व्यवस्था एवं आलू भंडारित कोल्ड चैम्बर का गहन निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि शीतगृह में आने वाले कृषकों के लिए पेयजल, प्रकाश, बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुदृढ़ रूप से उपलब्ध कराई जाएं।

इसके उपरांत उन्होंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत स्थापित इकाई मै० एस० प्रतीक फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी, ग्राम नजरापुर, कन्नौज का भी निरीक्षण किया। इकाई के लाभार्थी एस०पी० सिंह ने मंत्री जी को मल्टीग्रेन आटा, दलिया, सब्जी आधारित उत्पाद, मोरिंगा पाउडर, पुदीना चटनी, अचार, हलवा एवं विभिन्न नमकीन उत्पादों के निर्माण, पैकेजिंग तथा विपणन प्रक्रिया का विस्तृत अवलोकन कराया।

उन्होंने इकाई के उत्कृष्ट संचालन एवं नवाचार की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि ऐसी सफल इकाइयों पर योजना के इच्छुक लाभार्थियों का भ्रमण कराया जाए, जिससे उन्हें प्रेरणा मिले तथा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके। उन्होंने अधिकाधिक उद्यमियों को योजना से जोड़कर स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया।

About One India 24 Live

Check Also

बाल विवाह का खुलासा, 14 वर्षीय किशोरी गर्भवती पाई गई; पुलिस ने POCSO में दर्ज किया मामला

🔊 पोस्ट को सुनें पिथौरागढ़। जिले में एक 14 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *