* बैठक में श्रमिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
* श्रमिकों एवं कर्मचारियों को जीवन सुरक्षा के लाभों से जोड़ने के लिए एलआईसी अधिकारी को निर्देश दिए।
* डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश दिए कि स्कूलों की रसोइयों,आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं अन्य पात्र कार्मिकों को इस योजना से प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाए।
रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज
कन्नौज जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जनपद के उद्योगों के सुचारु संचालन तथा श्रमिकों के कल्याण के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्योग इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी निजी इकाइयों में श्रमिकों को समय से वेतन भुगतान, नियमानुसार अवकाश, स्वास्थ्य सुविधाएँ, सामाजिक सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा जैसे मूल अधिकार सुनिश्चित किए जाएँ। उन्होंने कहा कि श्रमिकों का हित सर्वोपरि है और उनके सम्मान, सुरक्षा व कल्याण से ही उद्योगों की प्रगति संभव है। उन्होंने एलआईसी अधिकारी को समूह बीमा योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों एवं कर्मचारियों को जीवन सुरक्षा के लाभों से जोड़ने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना पर विशेष चर्चा करते हुए बताया कि यह असंगठित क्षेत्र के 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे श्रमिकों के लिए है जिनकी मासिक आय ₹15,000 तक है। इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर ₹3,000 प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाती है। श्रमिक द्वारा ₹55 से ₹200 तक मासिक अंशदान किया जाता है, जिसके बराबर अंशदान केंद्र सरकार द्वारा दिया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि स्कूलों की रसोइयों, आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं अन्य पात्र कार्मिकों को इस योजना से प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाए।
जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि जनपद के कारखानों, कोल्ड स्टोरेज एवं अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों का अद्यतन विवरण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही संविदा एवं आउटसोर्सिंग कार्मिकों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं पर विशेष निगरानी रखने पर दिया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी, उपायुक्त उद्योग प्रेमकांत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश वर्मा सहित संबंधित अधिकारीगण एवं उद्योग बंधु उपस्थित रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar