रिपोर्ट- शिव शंकर” शिवा गुप्ता”
करनैलगंज(गोण्डा)। कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गौरा सिगनापुर में भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने बाबा साहब को सम्मान देने के लिए पंच तीर्थ की स्थापना कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाराबंकी के पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब को चुनाव हरवाने का काम किया था। वहीं विशिष्ट अतिथि ने समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा बहुजन समाज को सम्मान दिलाने का कार्य किया है।उन्होंने महिला आरक्षण बिल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह इस समय पश्चिम बंगाल में पार्टी के चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं और वहां भी भाजपा की जीत सुनिश्चित है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जय नारायण ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बलदेव राज पासवान, जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, हितेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, गुड्डू सिंह, शिवम सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि अनोखेलाल मोदनवाल, संदीप सिंह, वंश बहादुर सिंह, प्रधान पराग दत्त गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar