* भाजपा ने किया महिला आरक्षण का समर्थन
रिपोर्ट अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज
नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) के समर्थन में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। विपक्षी दलों द्वारा बिल का विरोध किए जाने पर शनिवार को तालग्राम रोड स्थित स्टार कोल्ड स्टोर के पास ‘महाआक्रोश अभियान’ के तहत जोरदार प्रदर्शन किया गया विधायक अर्चना पाण्डेय ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को उनका हक देने के लिए ऐतिहासिक कदम उठा रही है। उन्होंने विपक्ष पर देश की आधी आबादी के सपनों को कुचलने का आरोप लगाया है। विधायक ने कहा कि विपक्ष की संकीर्ण मानसिकता के कारण इसमें रोड़े अटकाए जा रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि भाजपा सदैव नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके पुतले फूंके। भाजपा का कहना है कि विपक्ष का असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar