* मामला कन्नौज जिले के तिर्वा नगर में भारत रत्न डा.आंबेडकर की 135 वीं जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा का।
* सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम, सीओ, कोतवाली पुलिस सहित पुलिस बल रहा तैनात।
• यात्रा में शामिल हुए राजनैतिक दलों के लोग, जगह जगह जलपान और स्मृति चिन्ह देकर किया गया स्वागत।
रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज।
जोश खरोश के बीच अपने अपने हाथों में नीले झंडे लेकर नाचती गाती और थिरकती सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुषों की भीड़ ने पुष्प वर्षा और जगह जगह स्वागत के बीच भारत रत्न बाबा साहब डा. भीम राव आंबेडकर की 135 वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली।

बताते चलें कि, सामाजिक सुधार में बाबा साहब डा. भीम राव आंबेडकर ने देश में अब तक का सबसे साहसी नागरिक आंदोलन चलाया, मतों के लिए नहीं बल्कि बल्कि गरिमा के लिए। बाबा साहब का प्रत्येक कार्य हर भारतीय के लिए था। समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए और उनकी सच्ची महानता यही निहित है, एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना जो अपने सबसे कमजोर लोगों के बारे में पहले सोचता है। भेदभाव पर आधारित समाज प्रगति नहीं कर सकता, और अपने देश में समानता सुनिश्चित किए बिना कोई राष्ट्र वैश्विक स्तर पर नेतृत्व नहीं कर सकता। हमें याद रखना चाहिए कि, यह छड़ उस व्यक्ति के प्रयासों से संभव हुआ है, जिसने 75 वर्ष पहले इसकी कल्पना करने का साहस किया था, जब हमारे पास दूरदृष्टि के अलावा कुछ भी नहीं था।
उपरोक्त वक्तव्यों को लेकर चले सिद्धांतवादी महान पुरुष भारत रत्न बाबा साहब डा. भीम राव आंबेडकर की 135वीं जयंती को हजारों की संख्या में लोगों ने जिले भर में धूमधाम से मनाया।

बाबा साहब की जयंती पर जिले के तिर्वा नगर में डा.भीम रावआंबेडकर सेवा समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
यात्रा में तिर्वा नगर के अलावा आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी युवाओं के अलावा महिला पुरुषों और बाबा साहब के अनुयायियों की भारी भीड जुटी।
तिर्वा नगर के मोहल्ला गांधी नगर उपमंडी समिति के पीछे स्थित बाबा साहब की स्थापित प्रतिमा स्थल से पूजन अर्चन के साथ यात्रा का सुबह 10 बजे शुभारम्भ हुआ। इसके बाद यात्रा उपमंडी समिति के निकट गांधी नगर ककरहिया से शुरू होकर खैरनगर मार्ग होते हुए तिर्वा कन्नौज मार्ग स्थित महात्मा गांधी चौक चौराहा होते हुए तिर्वा ठठिया चौराहा से बाबा दौलेश्वर धाम होते हुए आंबेडकर नगर, जवाहर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए दोपहर बाद वापस गांधी नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पर अपने पूर्व स्थान पर पहुंचकर पूरी हुई।
यात्रा में बाबा साहब, रमाबाई,गौतमबुद्ध की झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम स्थल पर यात्रा समापन के बाद
विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद का स्वाद भी लिया।
इससे पूर्व बाबा साहब की शोभायात्रा का नगर में जगह जगह पुष्प वर्षा, और जलपान कराकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के आयोजकों सहित प्रमुख लोगों को स्मृति चिन्ह दिए गए। यात्रा में अबीर गुलाल के बीच युवाओं की भीड़ थिरकती हुई नजर आ रही थी वहीं अपने अपने हाथों में नीले झंडे लिए युवा, महिला और पुरुष बाबा साहब के प्रति अपनी आस्था को साफ दर्शा रहे थे।
राजनैतिक दलों ने भी यात्रा में प्रतिभाग किया। इसमें बीजेपी विधायक कैलाश राजपूत, बीजेपी जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा, के अलावा पूर्व प्रत्याशी समरजीत दोहरे, पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता, आकाश गुप्ता, बिकास गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि सौरव गुप्ता, अनिल पाल, सलोवा नेता अंशू पाल, दिलशाद हुसैन, दिनेश बॉथम, इंद्रेश यादव, मनोज सविता, राजेश गुप्ता गोल्डी, शिशुपाल चौहान, संजू ठाकुर, आदेश कुमार, आयुष गुप्ता,सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के अलावा अन्य समाजसेवी भी शामिल हुए। जगह जगह यात्रा में प्रतिभाग करने वाले प्रमुख लोगों को स्मृति चिन्ह दिए जाने और स्वागत सत्कार का दौर भी नजर आया ।
यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तिर्वा एसडीएम राजेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला सहित पुलिस बल की मौजूदगी रही।
आयोजक कमेटी में यात्रा के अध्यक्ष हरगोविंद सिंह, उपाध्यक्ष दीप चंद्र, सहित विवेक, संजीव, अजब, आदेश कुमार, जयवीर, अमित, पंकज, राधाकृष्ण, अजय कुमार, प्रभात वर्मा लालू आदि ने यात्रा की सफलता पर सभी को आभार जताते हुए बधाई दी है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar