Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज“सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” भारत की आस्था, संस्कृति, परंपरा और आत्मगौरव का प्रतीक है_ डीएम

कन्नौज“सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” भारत की आस्था, संस्कृति, परंपरा और आत्मगौरव का प्रतीक है_ डीएम


कन्नौज
* तीर्थयात्रियों को माला पहनाकर शुभकामनाओं सहित वाहन को रवाना किया।

रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से “सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा” के अंतर्गत तीर्थयात्रियों को माला पहनाकर शुभकामनाओं सहित वाहन को रवाना किया। यह यात्रा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता के उपरांत सोमनाथ, गुजरात के लिए प्रस्थान करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 अप्रैल 2026 को यात्रा का सोमनाथ आगमन होगा।

22 एवं 23 अप्रैल 2026 को तीर्थयात्री सोमनाथ में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों—सोमनाथ संकल्प संवाद, मंदिर एवं परिसर दर्शन, लाइट एंड साउंड शो, सोमनाथ संग्रहालय भ्रमण, भजन संध्या, रुद्राभिषेक, महाआरती, प्रवचन, दीपोत्सव तथा स्थानीय दर्शनीय स्थलों के भ्रमण—में सहभागिता करेंगे। 24 अप्रैल 2026 को यात्रा सोमनाथ से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों के आवागमन, समन्वय, मार्गदर्शन, सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” भारत की आस्था, संस्कृति, परंपरा और आत्मगौरव का सशक्त प्रतीक है। सोमनाथ मंदिर की हजार वर्षों की अविचलित गौरवगाथा तथा मंदिर के पुनरुद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह आयोजन विशेष श्रद्धा, सम्मान और गौरव के साथ मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर डीसी एन0आर0एल0एम0 राजकुमार लोधी, जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी अनुपम राय, जिला पर्यटन अधिकारी डॉ एम0 मकबूल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About One India 24 Live

Check Also

कन्नौज-धर्म की रक्षा, शक्ति के संतुलन के उद्देश्य को लेकर परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

🔊 पोस्ट को सुनें “राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं भगवा धारी,, धर्म की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *