Breaking News
Home / BREAKING NEWS / अयोध्या: सीएचसी सोहावल में बाहर की दवा लिखने का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

अयोध्या: सीएचसी सोहावल में बाहर की दवा लिखने का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत


स्थान: अयोध्या, यूपी

अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोहावल में तैनात चिकित्सक पर बाहर से दवा लिखने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई गई है।

सीएचसी में तैनात डॉक्टर पंकज श्रीवास्तव के खिलाफ ग्राम पंडितपुर निवासी नाजिया ने आरोप लगाया है कि उन्हें सरकारी अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के बजाय बाहर से महंगी दवाएं खरीदने के लिए कहा गया। पीड़िता के अनुसार, करीब 1400 रुपये की दवाएं बाहर से लिखी गईं।

वहीं, एक अन्य मामले में सौखांवा निवासी हरिनिषाद ने भी मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

इस पूरे मामले ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सरकारी अस्पतालों में ही मरीजों को बाहर से दवा लेने के लिए मजबूर किया जाएगा, तो गरीब और जरूरतमंद मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

About One India 24 Live

Check Also

लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, इको गार्डन भेजे गए प्रदर्शनकारी

🔊 पोस्ट को सुनें स्थान: लखनऊ,यूपी लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों ने राजधानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *