Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बुलंदशहर में भाजपा का ‘जन आक्रोश मार्च’, महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्ष के खिलाफ सैकड़ों महिलाओं का प्रदर्शन

बुलंदशहर में भाजपा का ‘जन आक्रोश मार्च’, महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्ष के खिलाफ सैकड़ों महिलाओं का प्रदर्शन


स्थान: बुलंदशहर, यूपी

बुलंदशहर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक) में संशोधन संसद में पारित न होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षी दलों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने ‘जन आक्रोश मार्च’ निकालते हुए विरोध जताया।

भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने ‘महिला विरोधी’ मानसिकता के चलते इस विधेयक का विरोध किया और इसे संसद में पास नहीं होने दिया।

आज जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह और बुलंदशहर नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया और विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए विधेयक के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।

About One India 24 Live

Check Also

अयोध्या: सीएचसी सोहावल में बाहर की दवा लिखने का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

🔊 पोस्ट को सुनें स्थान: अयोध्या, यूपी अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोहावल में तैनात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *