Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज-कानपुर जोन पुलिस योग एवं पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का एसपी ने किया शुभारम्भ ।

कन्नौज-कानपुर जोन पुलिस योग एवं पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का एसपी ने किया शुभारम्भ ।


कन्नौज से अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज
कानपुर की 30वीं अन्तर जनपदीय पुलिस महिला एवं पुरुष भारोत्तोलन कलस्टर भारोत्तोलन, योग एवं पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता वर्ष-2026 का पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, ने रिजर्व पुलिस लाइन्स कन्नौज में किया गया भव्य शुभारम्भ ।

यह प्रतियोगिता तीन दिवसीय 22 से 24 अप्रैल 2026 तक चलेगा। आयोजन में पुलिस बल में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क एवं शारीरिक दक्षता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बल में खेलकूद का अत्यधिक महत्व है। ये आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक दृढ़ता को बढ़ाते हैं, बल्कि टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का भी प्रशिक्षण देते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं पुलिस कर्मियों में आपसी सामंजस्य और सौहार्द को बढ़ावा देती हैं, जो कर्तव्य निष्पादन में अत्यंत सहायक होती हैं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे समस्त खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया गया।

प्रतियोगिता में कानपुर जोन के कुल 9 जनपदों की पुरुष एवं महिला टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा,कन्नौज, औरैया, फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद), झाँसी, जालौन, ललितपुर टीमें शामिल है।

उद्घाटन समारोह में सभी टीमों ने अनुशासित एवं प्रभावशाली मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। यह प्रतियोगिता पुलिस बल में खेल भावना, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। आयोजन के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु जनपद कन्नौज पुलिस की पूरी टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है।

दिनांक 24.04.2026 को प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज, क्षेत्राधिकारी लाइन्स,प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी वी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About One India 24 Live

Check Also

अयोध्या: सीएचसी सोहावल में बाहर की दवा लिखने का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

🔊 पोस्ट को सुनें स्थान: अयोध्या, यूपी अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोहावल में तैनात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *