Breaking News
Home / BREAKING NEWS / लखीमपुर खीरी में महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन

लखीमपुर खीरी में महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन


स्थान: लखीमपुर खीरी,

लखीमपुर खीरी। संसद में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विपक्ष द्वारा विरोध किए जाने के खिलाफ लखीमपुर नगर में महिलाओं और युवतियों ने जन आक्रोश प्रदर्शन किया।

शहर के आर्य कन्या चौराहे पर एकत्रित होकर प्रदर्शनकारियों ने नेता विपक्ष Rahul Gandhi का पुतला दहन किया और जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान मंजू लता श्रीवास्तव, पारुल गुप्ता, अनीता निगम, कीर्ति गुप्ता, संतोष कुमारी सिंह, उमा राज, सीमा वर्मा और संगीता पुरी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और छात्राएं मौजूद रहीं।

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने विधेयक के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करते हुए विपक्ष के रवैये की कड़ी आलोचना की।

About One India 24 Live

Check Also

अयोध्या: सीएचसी सोहावल में बाहर की दवा लिखने का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

🔊 पोस्ट को सुनें स्थान: अयोध्या, यूपी अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोहावल में तैनात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *