अनियमितता अथवा संदिग्ध गतिविधि पर होगी सख्त कार्रवाई
कन्नौज:
उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।
यह परीक्षा 25 से 27 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जानी है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग प्रक्रिया तथा परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।

डीएम व एसपी ने केन्द्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने यह भी निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar