Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज में जनसमस्याओं को लेकर सपा का प्रदर्शन, तिर्वा तहसील पर धरना देकर सौंपा ज्ञापन

कन्नौज में जनसमस्याओं को लेकर सपा का प्रदर्शन, तिर्वा तहसील पर धरना देकर सौंपा ज्ञापन

कन्नौज
रिपोर्ट: अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज में जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। तिर्वा तहसील मुख्यालय पर आयोजित इस प्रदर्शन में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

मामला कन्नौज जिले के तिर्वा नगर स्थित तहसील मुख्यालय का है, जहां सपा नेता कुक्कू चौहान के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “अखिलेश यादव जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की,प्रदर्शन कर रहे सपाइयों का आरोप था कि सरकार आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि गैस सब्सिडी नहीं मिलने से लोग परेशान हैं और गैस सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है। वहीं किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही, जिससे खेती प्रभावित हो रही है। इसके अलावा प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली को लेकर भी नाराजगी जताई गई,प्रदर्शन के बाद सपाइयों ने अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा और समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की,सपा नेताओं का कहना है कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

About One India 24 Live

Check Also

UK News: रूद्रपुर की सुशीला मेहंदीरत्ता बनीं उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की टॉपर, जानें सफलता की कहानी…

🔊 पोस्ट को सुनें उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित हो चुका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *