प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि दूसरा फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, आरोप है कि युवती को उसके परिचित ने बहाने से बुलाया, जहां उसके साथ मिलकर दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और एसओजी टीम के साथ जांच तेज कर दी। करीब 24 घंटे के भीतर कॉल डिटेल के आधार पर एक बाल अपचारी आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें घटना की परतें खुलती चली गईं।
दूसरे आरोपी शुभम सोनकर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उसकी तलाश में कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
जांच में यह भी सामने आया है कि युवती के पिता के मोबाइल फोन से अहम सुराग मिले, जिससे पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों व दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी और कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट: डॉ. आर.आर. पाण्डेय, प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar