Breaking News
Home / BREAKING NEWS / श्रावस्ती: गौ संरक्षण व जनसमस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, समाधान की उठाई मांग

श्रावस्ती: गौ संरक्षण व जनसमस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, समाधान की उठाई मांग


श्रावस्ती के जमुनहा तहसील में भारतीय हिन्दू परिषद गौ रक्षा दल के पदाधिकारियों ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिला अध्यक्ष प्रिय व्रत मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे।

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने गौवंश संरक्षण, छुट्टा पशुओं की समस्या, किसानों को हो रही दिक्कतों और गौशालाओं की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। पदाधिकारियों ने कहा कि आवारा गौवंश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। ऐसे में इस समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है।

जिला अध्यक्ष प्रिय व्रत मिश्रा ने कहा कि संगठन गौमाता की रक्षा और समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनहित के मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाता रहेगा। वहीं जिला महासचिव पंकज तिवारी ने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि इन समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

तहसीलदार अमरीष ने ज्ञापन प्राप्त कर आश्वासन दिया कि मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

इस अवसर पर बीरेंद्र वर्मा, मंजीत मिश्रा सहित संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

About One India 24 Live

Check Also

फर्जी IAS-PCS बनकर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, गैंग के साथ लाखों की ठगी का खुलासा

🔊 पोस्ट को सुनें बरेली: बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *