Breaking News
Home / BREAKING NEWS / लखनऊ में बॉम्बे पावभाजी के तीन ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

लखनऊ में बॉम्बे पावभाजी के तीन ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा


‘पेट पूजा’ सॉफ्टवेयर से बिक्री छिपाने के संकेत, एआई विश्लेषण में 70 हजार करोड़ की संभावित कर चोरी का खुलासा

:
लखनऊ। राजधानी में आयकर विभाग की जांच इकाई ने रविवार को बॉम्बे पावभाजी प्रतिष्ठान के तीन ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। विभाग की टीम सुरक्षा कर्मियों के साथ हजरतगंज और गोमतीनगर के विभूति खंड स्थित आउटलेट्स पर पहुंची और बिक्री से जुड़े दस्तावेजों तथा डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में सॉफ्टवेयर के माध्यम से बिक्री के आंकड़ों में हेराफेरी के संकेत मिले हैं। बताया जा रहा है कि प्रतिष्ठान बिलिंग के लिए ‘पेट पूजा’ नामक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रहा था, जिसमें बिक्री कम दिखाने की संभावना जताई जा रही है।

आयकर विभाग के अनुसार हाल ही में हैदराबाद स्थित इस सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने वाली कंपनी के ठिकानों पर सर्वे किया गया था। वहां से करीब 160 टेराबाइट से अधिक बैकएंड डाटा मिला, जिसके विश्लेषण में सामने आया कि सॉफ्टवेयर में ऐसे फीचर मौजूद थे जिनका दुरुपयोग कर कुछ ग्राहक वास्तविक बिक्री को कम दिखा रहे थे।

विभाग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से डाटा का विश्लेषण किया, जिसमें करीब 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक की संभावित कर चोरी के संकेत मिले हैं। इसके बाद इस सॉफ्टवेयर का उपयोग करने वाले रेस्टोरेंट्स और प्रतिष्ठानों की सूची तैयार कर देश के कई शहरों में जांच शुरू कर दी गई है।

आयकर विभाग के अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल लखनऊ के तीनों ठिकानों पर दस्तावेजों और डिजिटल डाटा की गहन पड़ताल जारी है।

About One India 24 Live

Check Also

पवन खेड़ा का हिमंत बिस्वा शर्मा की पत्नी पर तीन पासपोर्ट रखने का आरोप, CM ने दिया जवाब

🔊 पोस्ट को सुनें नेशनल डेस्क: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *