Breaking News
Home / BREAKING NEWS / तेज रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, एक घायल

तेज रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, एक घायल


Kannauj News : कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के अटारा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के अटारा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 पर मंगलवार रात करीब 11 बजे मवई गांव निवासी एक किसान ट्रैक्टर-ट्राली लेकर घर लौट रहा था।

उन्होंने बताया कि जलालपुर पनवारा के अटारा गांव के पास ट्रैक्टर ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इससे मोटरसाइकिल सवार सदर कोतवाली क्षेत्र के इनायतपुर निवासी अरबाज (16) और मोहम्मद अहद (13) सड़क किनारे दूर जा गिरे जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मवई निवासी राजू घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि टक्कर के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली पर नियंत्रण नहीं रख सका और छिवरामऊ निवासी एक अन्य मोटरसाइकिल सवार अमित (36) पर पलट गया जिससे अमित की भी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम कि लिए भेज दिया गया है।

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में सोशल मीडिया पर मांसाहारी भोजन कथित रूप से खाते हुए एक तस्वीर प्रसारित होने के एक दिन बाद मुख्य पुजारी संतोष गिरी ने अपने पुजारी बेटे को मंदिर से निष्कासित कर दिया। सोशल मीडिया पर तस्वीर प्रसारित होने के बाद भीड़ ने मुख्य पुजारी के बेटे पर हमला कर दिया था। केशवपुरम स्थित बाबा श्री भूतेश्वर धाम मंदिर के मुख्य पुजारी, महंत संतोष गिरी ने कहा कि तस्वीर में उनका बेटा प्रशांत गिरी उर्फ ​​गोलू पंडित दिख रहा है ….

About One India 24 Live

Check Also

दिल्ली- भारी बारिश और आंधी की चेतावनी……….

🔊 पोस्ट को सुनें दिल्ली। उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत में बारिश और तूफान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *