Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोंडा में नौकरी के बहाने युवक को मुंबई ले जाकर मारपीट, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार 🚨

गोंडा में नौकरी के बहाने युवक को मुंबई ले जाकर मारपीट, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार 🚨


स्थान: गोंडा, यूपी

गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र से नौकरी के झांसे में ले जाकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गोंडा जिले की तहसील करनैलगंज के ग्राम सभा गोनवा निवासी जयचंद्र पासवान पुत्र जगत नारायण पासवान ने कोतवाली करनैलगंज में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही आलम मोहम्मद और मोहम्मद आजम पुत्र मोहम्मद हसन उसे नौकरी दिलाने के नाम पर मुंबई लेकर गए थे।

पीड़ित के अनुसार मुंबई पहुंचने के बाद दोनों आरोपियों ने उसे एक जगह नौकरी तो दिला दी, लेकिन वे उसी के साथ कमरे पर रहते थे और लगातार आते-जाते रहते थे। जयचंद्र पासवान का आरोप है कि एक दिन वह होटल से खाना खाकर कमरे पर वापस लौटा तो दोनों आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसे खंभे से बांधकर डंडों से बेरहमी से पीटा। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला और वापस अपने गांव पहुंच गया। मारपीट के कारण वह लंबे समय तक बीमार रहा और इलाज कराता रहा।

जयचंद्र पासवान का यह भी आरोप है कि अब भी आरोपी उसे फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

फिलहाल पीड़ित की शिकायत के आधार पर करनैलगंज कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About One India 24 Live

Check Also

दिल्ली- भारी बारिश और आंधी की चेतावनी……….

🔊 पोस्ट को सुनें दिल्ली। उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत में बारिश और तूफान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *