Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज-टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 51 ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित

कन्नौज-टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 51 ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित


“विश्व क्षय रोग दिवस”

जनपद को टीबी मुक्त बनाने में ग्राम पंचायतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है_अर्चना

•टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 51 ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित

•रोगियों को 250 पोषण पोटलियां की गई वितरण

अवनीश चंद्र तिवारी कन्नौज

कन्नौज
विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर जनपद कन्नौज में टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूकता एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देने हेतु विकास भवन स्थित हर्षवर्धन सभागार में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 51 ग्राम प्रधानों को महात्मा गांधी जी की कांस्य प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जबकि एक ग्राम प्रधान को विशेष उपलब्धि हेतु महात्मा गांधी जी की रजत प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र से अलंकृत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायिका छिबरामऊ श्रीमती अर्चना पाण्डेय एवं मा० विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ स्वदेश गुप्ता, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ के0पी0 त्रिपाठी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में ग्राम प्रधानों की सराहना करते हुए कहा कि जनपद को टीबी मुक्त बनाने में ग्राम पंचायतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों से अपनी-अपनी पंचायतों में जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित कराने तथा इस जनअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान जनपद रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा टीबी रोगियों के पोषण सहयोग हेतु 250 पोषण पोटलियों का वितरण भी किया गया, जिससे रोगियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहायता मिलेगी।

इसके अतिरिक्त निजी चिकित्सालय संघ के अध्यक्ष डॉ० सरित द्विवेदी एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं एव व्यक्तियों को भी टीबी उन्मूलन में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए जनपद को टीबी मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों को और सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराया गया।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *