Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज-अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर युवाओं को कन्नौज मंडी में दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण

कन्नौज-अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर युवाओं को कन्नौज मंडी में दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण


अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर युवाओं को कन्नौज मंडी में दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण

* युवाओं को मंडी में संचालित किसानों से अनाज क्रय प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत तथा जिला पूर्ति विभाग, कन्नौज के तत्वावधान में संचालित अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम (ईएलपी) के द्वितीय दिवस पर आज प्रतिभागी युवाओं को कन्नौज मंडी स्थल पर व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी एवं क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सर्वेश कुमार द्वारा की गई। उपस्थित युवाओं को मंडी में संचालित किसानों से अनाज क्रय प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारी द्वारा युवाओं को बताया गया कि किस प्रकार किसान पंजीकरण (किसान आईडी) के माध्यम से किसानों का सत्यापन किया जाता है तथा निर्धारित मानकों के आधार पर अनाज की खरीद की जाती है। उन्होंने क्रय प्रक्रिया के विभिन्न चरणों, जांच, तौल, गुणवत्ता परीक्षण एवं अभिलेखीकरण पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

कन्नौज ब्लॉक के पूर्ति निरीक्षक अरविंद कुमार द्वारा युवाओं को क्रय प्रक्रिया में उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों एवं व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि किस प्रकार तकनीकी साधनों एवं मापक यंत्रों के माध्यम से पारदर्शिता एवं सटीकता सुनिश्चित की जाती है।

इसके उपरांत प्रतिभागी युवाओं को मंडी स्थित भंडारण कक्ष का निरीक्षण कराया गया, जहां उन्हें खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण की प्रक्रिया को क्रमबद्ध एवं व्यवहारिक रूप में समझाया गया। भंडारण व्यवस्था, स्टैकिंग, सुरक्षा उपायों एवं निगरानी प्रणाली के विषय में भी युवाओं को विस्तृत जानकारी दी गई।

इस प्रकार के व्यवहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के प्रति न केवल समझ विकसित हो रही है, बल्कि उनमें इस व्यवस्था के प्रति उत्साह एवं जागरूकता भी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रही है।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा — नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर डॉ. अनीता मिश्रा का जोर, बोलीं—मानसिकता बदले बिना अधूरा सशक्तिकरण

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा — नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत जिला पंचायत सभागार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *