लखीमपुर,खीरी से रिपोर्ट:
लखीमपुर खीरी की कस्ता विधानसभा क्षेत्र के मितौली में 21 अप्रैल को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू और खंड विकास अधिकारी अमित सिंह परिहार सहित प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। सुरक्षा, मंच व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और अन्य जरूरी इंतजामों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि यदि मुख्यमंत्री का यह दौरा तय होता है, तो पिछले 10 दिनों के भीतर यह उनका लखीमपुर खीरी जनपद का दूसरा दौरा होगा, जिससे कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और अधिक सतर्क नजर आ रहा है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar