Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज-छिबरामऊ विधायका की सद्बुद्धि’ के लिए सपा महिला मोर्चा ने किया हवन पूजन।

कन्नौज-छिबरामऊ विधायका की सद्बुद्धि’ के लिए सपा महिला मोर्चा ने किया हवन पूजन।


* सपा महिला मोर्चा ने दी चेतावनी ,भाजपा नेताओं ने निजी हमले बंद न किए तो होगा आंदोलन और उग्र ।

* महिलाओं के साथ अन्याय होता है, तब भाजपा सरकार मौन रहती है।

रिपोर्ट अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज उत्तर प्रदेश

​कन्नौज।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है। छिबरामऊ भाजपा विधायका अर्चना पांडेय द्वारा समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंके जाने के विरोध में सपा महिला मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया।
सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर एकत्र होकर श्रीमती अर्चना पांडेय की ‘सद्बुद्धि’ के लिए बाकायदा हवन पूजन किया।
​पुतला दहन से भड़की महिला ब्रिगेड ​हाल ही में भाजपा नेत्री अर्चना पांडेय ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन किया था, जिससे सपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं।
सपा महिला ब्रिगेड का कहना है। कि उनके नेता के खिलाफ इस तरह का कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी के जवाब में आज महिलाओं ने मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में आहुतियां दीं और ईश्वर से भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।

​इस दौरान सपा नेत्री शशिमा सिंह ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए।
​सपा नेत्री शशिम सिंह ने कहा कि यह विल ​छलावा है महिला आरक्षण बिल महिलाओं के हित में नहीं,बल्कि एक बड़ा राजनीतिक छलावा है।
देश में महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर चुप्पी साध लेती है। ​और भाजपा केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए और आगामी चुनावों को देखते हुए यह बिल लेकर आई है।


​”भाजपा को महिलाओं के सम्मान से कोई लेना-देना नहीं है। जब महिलाओं के साथ अन्याय होता है, तब ये सरकार मौन रहती है।
छिबरामऊ विधायका श्रीमती अर्चना पांडेय को सद्बुद्धि मिले, इसीलिए हमने यह हवन किया है। ताकि वो नकारात्मक राजनीति छोड़ सकें।”
सपा नेत्री शशिमा सिंह दोहरे ने कहा कि ​कन्नौज जो कि समाजवादियों का गढ़ रहा है, वहां इस तरह के शक्ति प्रदर्शन ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले समय में भाजपा और सपा के बीच जुबानी जंग और तेज होने वाली है। सपा महिला मोर्चा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनके शीर्ष नेतृत्व पर निजी हमले बंद नहीं हुए, तो आंदोलन और उग्र होगा।

इस मौके पर सोनम यादव, संगीता पांडेय, मीना, संजय देवी, बिट्टन देवी, रानी, उषा, रानी कटियार, सरोज यादव, गोल्डी यादव, पूजा, रीना देवी, ममता, केशरी देवी, मीरा, छुन्नी देवी, आशा देवी मौजूद रहे

About One India 24 Live

Check Also

अयोध्या: सीएचसी सोहावल में बाहर की दवा लिखने का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

🔊 पोस्ट को सुनें स्थान: अयोध्या, यूपी अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोहावल में तैनात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *