Breaking News
Home / BREAKING NEWS / अयोध्या-खाकी वाले गुरुजी को जीवन रक्षक सम्मान, मुख्य अतिथि अभिनव सिन्हा ने किया सम्मानित

अयोध्या-खाकी वाले गुरुजी को जीवन रक्षक सम्मान, मुख्य अतिथि अभिनव सिन्हा ने किया सम्मानित


अयोध्या-
जनपद अयोध्या के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में नियुक्त सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव को जनपद गाजीपुर के शहनाई पैलेस में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन एवं जीवन रक्षक सम्मान समारोह में जीवन रक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अभिनव सिन्हा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए माल्यार्पण किया।

खाकी वाले गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध समाजसेवी दारोगा रणजीत यादव को यह सम्मान सुरक्षा के साथ सेवा भावना एवं रक्तदान क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें और बेहतर सेवा करने की प्रेरणा देता है।

समारोह के आयोजक शीर्ष दीप शर्मा और जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर टीम को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए रणजीत यादव ने बताया कि “प्राप्त होने वाला सम्मान हमारे मनोबल को बढ़ाने के साथ ही देश और समाज के लिए अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। यह सम्मान मैं अपने माता-पिता, गुरुजनों, परिवार और मित्रों को समर्पित करता हूँ।”

About One India 24 Live

Check Also

लखनऊ में टोल घोटाले का बड़ा खुलासा, 900 ट्रकों के नंबर फर्जी

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ में टोल घोटाले का बड़ा खुलासा, 900 ट्रकों के नंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *