Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Boyfriend को खुश करना चाहती थी लड़की, बहाने से लिया फोन और पार कर दी सारी हदें, अपनी सगी मां और मौसी की Private फोटो…

Boyfriend को खुश करना चाहती थी लड़की, बहाने से लिया फोन और पार कर दी सारी हदें, अपनी सगी मां और मौसी की Private फोटो…


कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों की मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक 23 साल की युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को खुश करने के लिए अपने ही घर की महिलाओं की निजता (Privacy) का सौदा कर दिया। युवती ने अपनी सगी मां और मौसी की आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर अपने प्रेमी को भेज दीं।

कैसे खुला बेटी की करतूत का राज?

जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय रिशा (बदला हुआ नाम) ने अपनी पढ़ाई के बहाने घरवालों से मोबाइल फोन लिया था। करीब एक महीने पहले मां ने रिशा को फोन पर किसी अनजान लड़के से लंबी बातें करते हुए पकड़ लिया था। जब मां ने शक होने पर फोन मांगा तो रिशा ने देने से साफ इनकार कर दिया। बाद में मामला पिता तक पहुंचा। पिता की सख्ती के बाद जब रिशा ने फोन उनके हवाले किया तो फोन की गैलरी और चैट देखकर पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

सोते समय खींची थीं तस्वीरें

जांच में सामने आया कि रिशा ने घर की मर्यादा को ताक पर रखकर सोते समय अपनी मां और मौसी की प्राइवेट तस्वीरें खींची थीं। ये तस्वीरें उसने अपने बॉयफ्रेंड किरण (बदला हुआ नाम) को भेजी थीं। जब घरवालों ने इस घिनौनी हरकत का कारण पूछा तो रिशा ने शर्मिंदा होने के बजाय किरण से शादी करने की जिद पकड़ ली।

पुलिस स्टेशन पहुंचा मामला

परिवार ने पहले बेटी को समझाने की कोशिश की और मोबाइल से वे तस्वीरें डिलीट करवाईं लेकिन बेटी की लगातार बढ़ती जिद और बॉयफ्रेंड की संलिप्तता को देखते हुए मां ने कड़ा फैसला लिया। पीड़ित मां ने बेंगलुरु के ब्याटारायणपुरा पुलिस स्टेशन में अपनी बेटी और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आईटी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साइबर सुरक्षा और परवरिश पर सवाल

यह घटना न केवल एक पारिवारिक विवाद है बल्कि यह युवाओं में सोशल मीडिया और गलत संगत के कारण बढ़ते डिजिटल क्राइम की ओर भी इशारा करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्यार के नाम पर अपनों की प्राइवेसी से समझौता करना एक गंभीर मानसिक और कानूनी अपराध है।

About One India 24 Live

Check Also

गोंडा के आर्यनगर में श्रीराम कथा का तृतीय दिवस, भावपूर्ण प्रसंगों से भक्त भावविभोर

🔊 पोस्ट को सुनें गोंडा के आर्यनगर में स्वर्गीय श्री गंगा प्रसाद मिश्रा एडवोकेट की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *