इकौना – नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-730 पर ग्राम खरगौरा बस्ती पेट्रोल पंप के पास एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर बिजली के खम्भे से टकराकर पलट गया। इस घटना में चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जनपद बलरामपुर थाना लालिया क्षेत्र बालापुर सिपुरा बाजार निवासी जालिमुनिंशा 40 वर्ष पत्नी गफ्फार अली, गुलफाम 12 वर्ष पुत्र अकबर अली बलरामपुर कोतवाली देहात ग्राम रछौड़ा निवासी साकिया 22 वर्ष पत्नी मकसूद अली , नूरजहां 45 वर्ष पत्नी डाक्टर अली , अमीरूल निशा 40 वर्ष पत्नी नान बाबू , रबीना 20 वर्ष पत्नी हज़रत अली और इनायत पुत्री 3 वर्ष हज़रत अली सहित अन्य लोग ई-रिक्शा से इकौना की ओर आ रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही ई-रिक्शा कटरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा में सवार सभी लोग गिरकर घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जालिमुंनिंशा की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया ।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar