Breaking News
Home / BREAKING NEWS / इकौना में स्वच्छता अभियान पर सवाल, महिला अस्पताल क्षेत्र में गंदगी से बीमारी का खतरा

इकौना में स्वच्छता अभियान पर सवाल, महिला अस्पताल क्षेत्र में गंदगी से बीमारी का खतरा


श्रावस्ती- नगर पंचायत इकौना के वार्ड गौतम नगर स्थित पुराना महिला अस्पताल आवास और आसपास के क्षेत्र में भारी गंदगी एवं झाड़-झंकाड़ की समस्या से स्थानीय लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी है कि क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार महिला अस्पताल आवास, चिकित्सक, लिपिक और एएनएम के आवासों तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर इंटरलॉकिंग रास्ते झाड़ियों और गंदगी से पूरी तरह ढके हुए हैं। कई वर्षों से क्षेत्र की नियमित साफ-सफाई नहीं होने से नालियों का कूड़ा भी सड़कों पर फैला हुआ है।

गर्मी और उमस के मौसम की शुरुआत के साथ ही मच्छरों और संक्रामक बीमारियों का खतरा और अधिक बढ़ गया है। वहीं झाड़ियों में जहरीले जीव-जंतुओं के पाए जाने की आशंका से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है।

इसी मार्ग से खंड शिक्षा कार्यालय और अन्य विभागों के कर्मचारी तथा स्कूल जाने वाले बच्चे और अभिभावक भी गुजरते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को भी खतरा बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति स्वच्छ भारत मिशन और नगर प्रशासन की स्वच्छता व्यवस्था की पोल खोलती है। उन्होंने नगर प्रशासन से जल्द से जल्द क्षेत्र की सफाई, झाड़ियों की कटाई और नालियों की नियमित सफाई कराने की मांग की है, ताकि किसी भी संभावित बीमारी या दुर्घटना से बचाव हो सके।

About One India 24 Live

Check Also

लखनऊ में टोल घोटाले का बड़ा खुलासा, 900 ट्रकों के नंबर फर्जी

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ में टोल घोटाले का बड़ा खुलासा, 900 ट्रकों के नंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *