Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा-रामनवमी पर 101 कन्याओं का पूजन, समाजसेवी कीर्ति मिश्रा ने दिया नारी सम्मान का संदेश

गोण्डा-रामनवमी पर 101 कन्याओं का पूजन, समाजसेवी कीर्ति मिश्रा ने दिया नारी सम्मान का संदेश


गोण्डा- श्री रामनवमी के पावन अवसर पर आर्यनगर खरगूपुर मार्ग स्थित मिश्रा कॉम्प्लेक्स में श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत एक भव्य आयोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी कीर्ति मिश्रा द्वारा जगज्जननी माँ जगदम्बा के शाश्वत स्वरूप के रूप में 101 कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ माँ दुर्गा के पूजन-अर्चन से हुई। इसके पश्चात सभी कन्याओं को सम्मानपूर्वक आसन पर बैठाकर उनके चरण पखारे गए और उन्हें माँ का स्वरूप मानते हुए तिलक लगाकर पूजा की गई। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा।

पूजन के उपरांत कन्याओं को फल, पूरी, सब्जी, खीर एवं अन्य प्रसाद वितरित किया गया। सभी कन्याओं ने प्रसाद ग्रहण किया और उपस्थित लोगों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे और उन्होंने इस पुण्य कार्य में सहभागिता निभाई।

समाजसेवी कीर्ति मिश्रा ने बताया कि रामनवमी केवल भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का पर्व ही नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान और सेवा का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन के माध्यम से समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और समानता की भावना को बढ़ावा देना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने समाज में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की तथा भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

About One India 24 Live

Check Also

गोंडा के आर्यनगर में श्रीराम कथा का तृतीय दिवस, भावपूर्ण प्रसंगों से भक्त भावविभोर

🔊 पोस्ट को सुनें गोंडा के आर्यनगर में स्वर्गीय श्री गंगा प्रसाद मिश्रा एडवोकेट की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *