सम्पूर्ण समाधान दिवस में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश
सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का शतप्रतिशत समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश-जिलाधिकारी
सम्पूर्ण समाधान मनकापुर में 123 शिकायतों में से 16 का मौके पर ही किया गया निस्तारण
गोण्डा-
शासन की मंशानुरूप जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील मनकापुर में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई के दौरान तहसील मनकापुर में कुल 123 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें 16 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया है शेष प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने निर्देश दिए हैं कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित किया जाय, तथा टीम द्वारा शिकायत का मौके पर स्थलीय जांचकर पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाय।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण तथा चकमार्ग के मामले में संयुक्त रूप से राजस्व एवं पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण समाधान दिवस के अंत में जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
तहसील मनकापुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
संपूर्ण समाधान में सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता राम अनुराग पुत्र रामेश्वर प्रसाद निवासी कलेनियां मनकापुर ने अवगत कराया की हमारे हिस्से में सागौन का पेड़ लगा हुआ है जिसको प्रार्थी बेचना चाहता है लेकिन विपक्षीगण के द्वारा विक्रय नहीं करने दिया जा रहा है अवैध रूप से पैसे की मांग की जा रही है। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित क्षेत्र के लेखपाल तथा एसडीओ फॉरेस्ट वन विभाग सुदर्शन को निर्देश दिए हैं की मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण कराया जाय।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतलाल, मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीमती रिंकी जायसवाल, अपर उपजिलाधिकारी मनकापुर जीतेंद्र गौतम, पुलिस क्षेत्राधिकारी मनकापुर, प्रभारी तहसीलदार मनकापुर सुभद्रा प्रसाद, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक डीआरडीओ सुशील कुमार पांडेय, डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, उपनिदेशक कृषि प्रेम कुमार ठाकुर, एलडीएम विनोद कुमार तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, तथा अन्य विभागों के अधिकारीगण सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar