Breaking News
Home / BREAKING NEWS / MPNEWS- धामनोद में लव जिहाद का मामला,पुलिस ने किया मामला दर्ज

MPNEWS- धामनोद में लव जिहाद का मामला,पुलिस ने किया मामला दर्ज


लोकेशन – धामनोद/धार
मध्य प्रदेश धार जिले से जिला ब्यूरो चीफ सौभाग प्रजापति की रिपोर्ट

धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें युवती ने युवक पर नाम छुपाकर दोस्ती करने, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।
अपराध क्र. 177/2026
धारा 64(1),64(2(m), 351(3) बीएनएस व 3/5 म.प्र. धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम एवं 3 (2) (v) एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया
पीड़िता करीब 02 साल पहले महेश्वर बस स्टैण्ड पर काशी विश्वनाश मोबाईल दुकान पर मोबाईल का काम कराने गई थी वहां पर आदित्य ठाकुर नाम के लड़के से पीड़िता की जान पहचान हो गई और फिर आदित्य ठाकुर पीड़िता दोनो मिलने लगे। बातचीत के दौरान फरियादिया ने आदित्य को बताया कि मैं बलाई समाज से हूँ। पिछले साल सन् 2025 में 10 दिसम्बर को दोपहर करीब 12.00 बजे आदित्य महेश्वर फाटे पर दीपक होटल एण्ड लाज धामनोद में लेकर आया था वहां पर आदित्य ने पीड़िता के साथ जबरजस्ती किया और पीड़िता ने मना किया तो आदित्य बोला शादी नही हुई तो क्या हुआ अपन दोनो हिन्दु है और शादी कर लेंगे कहकर पीड़िता के साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाया था। उसके बाद पीड़िता ने आदित्य से कई बार शादी का बोला तो वह बोलता था कि मैं घर वालो से बातचीत करके उनको मना लुंगा फिर हम दोनो शादी कर लेंगे बोलकर बात को टाल देता था। आज दिनांक 10.04.2026 को दोपहर में करीब 12.00 बजे मैं अपने कालेज जाने के लिये बस स्टेण्ड महेश्वर पर खडी थी तभी आदित्य मोटरसायकल से आया और पीड़िता को बोला कि मेरे साथ चल अपन धामनोद से आते है तो पीड़िता ने आदित्य को उसके साथ जाने से मना कर दिया तो आदित्य मैं तेरी बदनामी कर दूंगा कहकर धमकी दी थी तो फरियादिया डर गई और उसके साथ चली गई। आदित्य ने फरियादिया को धामनोद में महेश्वर फाटे पर महाकाली होटल एण्ड लाज (दीपक होटल एण्ड लाज) में लेकर गया जहां पर आदित्य ने फरियादिया के साथ जबरजस्ती (बलात्कार) शारीरिक संबंध बनाये। उसके बाद आदित्य के पेन्ट की जेब में आधारकार्ड की फोटोकापी मिली उसमें उसका नाम अब्दुल हादी पठान पिता हुसैन पठान निवासी ग्राम नांदरा थाना मंडलेश्वर लिखा हुआ था फरियादिया ने उससे पुछा कि तुने मुझसे झूठ बोला और मेरे साथ गलत काम (बलात्कार) किया। तो वह बोला कि मैं मुसलमान हूँ तो क्या हुआ, तू अपना धर्म बदलकर मुस्लिम बन जाना। मैं तुझसे निकाह कर तुंगा, मैं तुझे अच्छे से रखूंगा कहकर फरियादिया को लव जिहाद में फसाकर बलात्कार कर जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

About One India 24 Live

Check Also

बाल विवाह का खुलासा, 14 वर्षीय किशोरी गर्भवती पाई गई; पुलिस ने POCSO में दर्ज किया मामला

🔊 पोस्ट को सुनें पिथौरागढ़। जिले में एक 14 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *