Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बांदा-पशु लुटेरे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

बांदा-पशु लुटेरे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार


बांदा- जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से पालतू पशुओं की चोरी और लूट में सक्रिय अंतरजनपदीय गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

घटना थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के चाहितारा जंगल की है, जहां रात करीब 10 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। सूचना मिलने पर एसओजी और पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई।

मुठभेड़ के दौरान फतेहपुर जनपद के गाजीपुर निवासी फिरोज के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे और उसके दो साथियों—पंकज और चंदन—को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी फतेहपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूटी गई दो भैंसें, 95 हजार रुपये नगद और दो तमंचे बरामद किए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गैंग लंबे समय से ग्रामीण इलाकों में भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। चोरी के बाद पशुओं को पिकअप वाहन से ले जाकर उन्नाव और फतेहपुर क्षेत्रों में बेच दिया जाता था।

पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

About One India 24 Live

Check Also

कन्नौज – डीएम ने छिबरामऊ 100 शैय्या अस्पताल का किया निरीक्षण

🔊 पोस्ट को सुनें * मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और मानक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *