गोण्डा- धानेपुर थाना क्षेत्र में भांजे के विवाद में बीच-बचाव करने गए मामा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
धानेपुर क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी पिंकू उर्फ आनंद पांडे की चाकू से हमले में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनका भांजा बग्गी रोड स्थित एक अस्पताल में वार्ड बॉय है, जिसका उसी अस्पताल के एक अन्य कर्मचारी से विवाद हो गया था।

विवाद को सुलझाने पहुंचे पिंकू उर्फ आनंद पांडे पर आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी सदर के अनुसार, दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि मामले की गहन जांच जारी है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar