लखीमपुर खीरी। शहर के सिटी मॉण्टेसरी इंटर कॉलेज में विज्ञान बस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों से परिचित कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान 3D प्रिंटर, माइक्रोस्कोप और टेलीस्कोप सहित कई उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। करीब 480 छात्रों ने इसमें भाग लेकर प्रायोगिक गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांतों को समझा।
विज्ञान बस के स्टाफ और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उपकरणों के उपयोग और उनके वैज्ञानिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों को विज्ञान के प्रति जागरूक रहने और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar