गोंडा जनपद के लिए गर्व की बात है कि जिले की होनहार छात्रा योगिता पांडे ने CBSE बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने स्कूल में टॉप किया है। योगिता ने इंदौर स्थित LG एकेडमी से यह उपलब्धि हासिल की है।
योगिता पांडे के पिता इंजीनियर सुधाकर नाथ पांडे हैं, जो गोंडा जिले के रमवापुर धनुही के निवासी हैं। बेटी की इस सफलता से पूरे परिवार और गांव में खुशी की लहर है।
योगिता की मेहनत, लगन और अनुशासन ने यह साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो तो सफलता जरूर मिलती है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गोंडा जनपद का नाम रोशन हुआ है।
स्थानीय लोगों ने योगिता को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं और इसे जिले के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar