Breaking News
Home / BREAKING NEWS / नई दिल्ली: कुछ बड़ा ऐलान लेकर देश के सामने आएंगे मोदी, करेंगे बड़ी घोषणा

नई दिल्ली: कुछ बड़ा ऐलान लेकर देश के सामने आएंगे मोदी, करेंगे बड़ी घोषणा


नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा सबको चौंकाने का काम करते रहे हैं। आज शाम को 8.30 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन में नरेन्द्र मोदी देश को एक बार फिर चौंका सकते हैं। नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन उस समय आ रहा है जब केन्द्र की भाजपा सरकार लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। पिछले 12 सालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा में सरकार की यह सबसे बड़ी हार थी।

हमेशा राष्ट्र के नाम संबोधन में की है बड़ी घोषणा:

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने आठ बार राष्ट्र के नाम संबोधन दिया है। राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोई न कोई बड़ी घोषणा की है। आपको याद दिला दें कि 8 नवंबर 2016 को रात 8.00 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अचानक टीवी की स्क्रीन पर आए थे और उन्होंने देश में नोटबंदी की घोषणा कर दी थी। उस दिन प्रधानमंत्री के द्वारा राष्ट्र को संबोधित करने की जानकारी पहले से प्रसारित नहीं की गई थी। उसके बाद 8 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया था, 19 मार्च 2020 को कोरोना वायरस के मुद्दे पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए PM मोदी ने देश में जनता कफ्र्यू की अपील की थी। 14 मार्च 2020 को रात 8.00 बजे राष्ट्र को संबोधित करते हुए PM मोदी ने भारत में 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा की थी। 14 अप्रैल 2020 को सुबह 10.00 बजे राष्ट्र को संबोधित करते हुए PM मोदी ने लॉकडाउन, 3 मई 2020 तक बढ़ाने की घोषणा की थी। 12 मई 2020 की रात 8.00 बजे PM मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान और देश में 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की थी। 21 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रात 8.00 बजे देश में GST बचत उत्सव की घोषणा की थी। इसी कड़ी में 12 मई 2025 को रात 8.00 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय सेना के “ऑपरेशन सिंदूर” पर बोले थे। आज 18 अप्रैल 2026 को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रात को 8.30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

भारत में 24 साल बाद गिरा है कोई सरकारी बिल:

आपको बता दें कि भारत की संसद में 24 साल बाद एक बड़ा इतिहास रचा गया है जो पूरे 24 साल बाद लोकसभा में कोई सरकारी बिल गिरा है। वर्ष-2002 में आतंकवाद निवारण बिल (पोटा) संसद में गिर गया था। इस मामले में उपलब्ध एक बड़ा आंकड़ा यह भी है कि 17 अप्रैल 2026 को संसद में गिरा संविधान संशोधन बिल वर्ष-1990 के बाद गिरने वाला पहला संविधान संशोधन बिल है। वर्ष-1990 में लोकसभा 68वां संविधान संशोधन बिल गिर गया था इस बात की भरपूर संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज के संबोधन में महिला आरक्षण के मुद्दे पर ही कोई बड़ा ऐलान करेंगे।

अध्यादेश भी जारी कर सकती है केन्द्र सरकार:

देश के हित में किसी बड़े मामले में सरकार के पास कानून बनाने के लिए अध्यादेश भी एक रास्ता है। संसद का सत्र स्थगित हो जाने के बाद सरकार के पास इस बात का पूरा अधिकार है कि वह महिला आरक्षण के मुद्दे पर अध्यादेश भी जारी कर सकती है। हो सकता है कि राष्ट्र के नाम संबोधन प्रधानमंत्री की ओर से इसी प्रकार के फैसले की घोषणा की जाए।

About One India 24 Live

Check Also

कन्नौज- तिर्वा क्रॉसिंग पर अव्यवस्था खत्म करने के निर्देश, 10 दिन में बनेगी कार्ययोजना

🔊 पोस्ट को सुनें कन्नौज: कन्नौज के तिर्वा क्रॉसिंग क्षेत्र की बदहाल व्यवस्था को सुधारने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *