लखनऊ- Aparna Yadav के खिलाफ राजधानी के हजरतगंज थाने में तहरीर दी गई है। मामला समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के झंडे जलाने से जुड़ा है, जिसे लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है।
Samajwadi Party के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने विधानसभा के सामने पार्टी का झंडा जलाकर उसका अपमान किया। इसी के विरोध में सपा नेताओं ने हजरतगंज थाने पहुंचकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
बताया जा रहा है कि अपर्णा यादव ने शुक्रवार देर रात अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया और इस दौरान सपा-कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की। महिला आरक्षण बिल पास न होने पर उन्होंने विपक्ष को “नारी विरोधी” बताते हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान झंडे जलाए।
इस मामले में सपा के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप कुमार समेत कई नेताओं ने अपर्णा यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर सौंपी है। घटना के बाद राजधानी की सियासत गरमा गई है और मामले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar